नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

New Special Express Train: राजगीर-मोकामा के बीच 25 अगस्त से दो नई ट्रेन का होगा संचालन

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर से मोकामा के लिए दो स्पेशल नई एक्सप्रेस ट्रेन (New Special Express Train) का परिचालन शुरू किया जा रहा है। दोनों ट्रेन 25 अगस्त से 31 दिसम्बर 2024 तक प्रतिदिन चलेगी।

ट्रेन नम्बर-03239 मोकामा-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सुबह 09:55 बजे मोकामा स्टेशन से प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे राजगीर स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन नम्बर-03240 राजगीर-मोकामा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दोपहर 01:00 (13:00) बजे राजगीर स्टेशन से प्रस्थान कर शाम 03:27 (15:27) बजे मोकामा स्टेशन पहुंचेगी।

दोनों ट्रेनों का ठहराव मोर, पुनराखी, बाढ़, अथमलगोला, करनौती जंक्शन, हरनौत, वेना, बिहार शरीफ जंक्शन, पावापुरी रोड, नालंदा और सिलाव स्टेशन पर निर्धारित की गई है।

इस ट्रेन में 3 स्लीपर, 7 सेकंड क्लास (जनरल) और 2 दिव्यांग सह गार्ड कोच रहेगा। इस ट्रेन का परिचालन मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस के रैक से किया जाएगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा