Monday, February 16, 2026
अन्य

    अब निजी नलकूप के लिए किसानों को मिलेगा विशेष अनुदान,अधिसूचना जारी

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार की तरफ से किसानों को निजी नलकूप से सिंचाई सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक बड़ी पहल की गई है। लघु जल संसाधन विभाग ने सात निश्चय-2 के तहत ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी’ योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना को लागू किया है। इसके तहत स्वीकृत आवेदक किसान अब अपने खेतों में बोरिंग कराकर अनुदान का दावा कर सकेंगे।

    विभाग ने इस योजना को सफल बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। योजना के तहत नलकूप के लिए पाइप और मोटर पंप की खरीद भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के अनुरूप होनी चाहिए। साथ ही बोरिंग की गहराई 15 से 70 मीटर के बीच निर्धारित की गई है।

    स्वीकृति मिलने के 60 दिनों के भीतर किसान को बोरिंग का काम पूरा कर ऑनलाइन पोर्टल पर अनुदान का दावा अपलोड करना होगा। इसके बाद विभागीय अभियंता द्वारा भौतिक जांच की जाएगी। यदि सभी दस्तावेज और सामग्री मानक के अनुरूप पाई जाती हैं, तभी दावा स्वीकार किया जाएगा। अधूरे दस्तावेज या गैर-मानक सामग्री पर आधारित दावे खारिज किए जा सकते हैं।

    किसानों की सुविधा के लिए विभाग ने एक राज्यस्तरीय कॉल सेंटर भी बनाया है, जहां वे योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं। कॉल सेंटर नंबर हैं: 0612-2215205 और 0612-22150206।

    इस योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियों के किसानों के लिए अनुदान राशि भी अलग-अलग तय की गई है, ताकि छोटे और सीमांत किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। इसका उद्देश्य बिहार में कृषि उत्पादकता बढ़ाना और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाना है।

    किसानों को उनके दावे की स्वीकृति या अस्वीकृति की सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा योजना से जुड़े नवीनतम अपडेट किसान विभाग के आधिकारिक पोर्टल या कॉल सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!