अन्य
    Sunday, February 16, 2025
    अन्य

      अब राजगीर बस स्टैंड का होगा चकाचक, जानें क्या है योजना

      राजगीर (नालंदा दर्पण)। पर्यटन नगरी राजगीर का बस स्टैंड काफी समय से बदहाल स्थिति में है। यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब इस बस स्टैंड का सौंदर्यकरण 83 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस कार्य को भवन निर्माण विभाग द्वारा पूरा किया जाएगा और इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

      बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बिहारशरीफ डीपी सुपरिटेंडेंट के अनुसार सौंदर्यीकरण कार्य के साथ-साथ बस स्टैंड की चहारदीवारी का भी निर्माण किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

      बता दें कि यह बस स्टैंड लगभग तीन एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसका पूर्वी हिस्सा अपेक्षाकृत ठीक स्थिति में है, लेकिन पश्चिमी हिस्सा बेहद जर्जर हालत में है। बस स्टैंड के संपर्क पथ में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

      इस बस स्टैंड से गया, नवादा, बिहारशरीफ, पटना, वारिसलीगंज, शेखपुरा और इस्लामपुर जैसे कई स्थानों के लिए प्राइवेट बसें संचालित होती हैं। इसके अलावा राज्य परिवहन निगम की भी पांच बसें इस रूट पर चलती हैं। यहां इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी उपलब्ध है। जिससे इलेक्ट्रिक बसों का संचालन संभव हो पाता है। साथ ही यहां से छोटी यात्री वाहनों की संख्या भी काफी अधिक है।

      फिलहाल, इस बस स्टैंड पर सुविधाओं की भारी कमी है। जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। प्रस्तावित सौंदर्यकरण कार्य के बाद यहां यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और बस स्टैंड का आधुनिकरण होगा।

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here

      This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!
      विश्व को मित्रता का संदेश देता वैशाली का यह विश्व शांति स्तूप राजगीर सोन भंडारः जहां छुपा है दुनिया का सबसे बड़ा खजाना यानि सोना का पहाड़ राजगीर वेणुवन की झुरमुट में मुस्कुराते भगवान बुद्ध राजगीर बिंबिसार जेल, जहां से रखी गई मगध पाटलिपुत्र की नींव