इस्लामपुर में ट्रेन से कटकर वृद्ध दंपति और कतरीसराय में ई-रिक्सा सवार की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए हादसों में एक वृद्ध दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पहली घटना कतरीसराय थाना क्षेत्र इलाके के छाछु बीघा की है, जहां अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पर सवार 3 वर्ष का अभिराज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

अभिराज कुमार अपने परिवार के साथ छठ पर्व को लेकर ननिहाल काशीचक जा रहा था। इसी दौरान यह सड़क हादसा हुआ।

वहीं दूसरी घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभा बीघा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान 75 वर्षीय सिद्धेश्वर महतो और उनकी पत्नी सुरजू देवी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि सिद्धेश्वर महतो अपने पत्नी के साथ इस्लामपुर बाजार से रेलवे ट्रैक के सहारे पचलोबा गांव की ओर जा रहे थे, तभी वे दोनों आ गये। ट्रेन की चपेट में फिलहाल, पुलिस तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ का अस्पताल भेज दिया है।

ऐतिहासिक होगा बड़गांव छठ मेला, तैयारी में जुटा नालंदा नगर निकाय प्रशासन

वरदाहा पंचायत के उपमुखिया पुत्र समेत 3 सड़क लुटेरे गिरफ्तार

30 नवंबर से 2 दिसबंर तक होगा राजगीर महोत्सव का आयोजन, जिलाधिकारी ने की बैठक

राजगीर में 23 नवंबर को होगा एक दिवसीय जरासंध महोत्सव का आयोजन

दीपावली की धूम-धड़ाका के बाद महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker