एक ही रात अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर सहित एक घर-एक दुकान में किया चोरी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा में चोरों का तांडव लगातार जारी है। शातिर चोर बेख़ौफ़ होकर एक के बाद एक चोरी के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

ताजा मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र के कछियावां गांव का हैं, जहाँ से व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार का ट्रैक्टर बीआर 21 जीबी 6701को वीते रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया।

वहीं दूसरी तरह दरियापुर गांव में दाहू महतो के बंद घर से लाखों रुपया के समान की चोरी कर लिया।

साथ ही सैदनपुर गांव में भी बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने कृपाली मिस्त्री के दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामग्री की चोरी कर लिया।

पुलिस के गश्ती पर फिर उठे सवालः पुलिस महकमे की लाख कोशिशों के बावजूद सूबे में अपराध का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस अपराध रोकने के लिए रात में पेट्रोलिंग करती है, नाकेबंदी करती है, फिर भी बदमाश वारदात को अंजाम दे जाते हैं।

या यूं कहिए कि अपराधी इतने शातिर हो चुके हैं कि वे पुलिस की हर चाल को पहले ही भांप जाते हैं और आपराधिक गतिविधियों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं।

इससे पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

लोगों का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट न दर्ज करके अपराधों को आंकड़ों में कम दिखाने में लगी हुई है, जबकि गश्त पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future