अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

दहेज को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति का अन्य महिला संग भी था अवैध संबंध

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव में दहेज के खातिर ससुराल पक्ष के लोगो पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगा है।

दरअसल, उपरामा गांव निवासी कुमकुम देवी की शादी सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी रविंद्र पासवान से डेढ़ साल पूर्व हुई थी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद पति रविंद्र पासवान के द्वारा अपनी पत्नी से दहेज लाने की मांग करने लगा। वह दहेज में एक मोटरसाइकिल और तीन लाख रुपए की मांग को लेकर अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था।

परिजनों का यह भी आरोप है कि पति रविंद्र पासवान का गांव के ही किसी महिला से अवैध संबंध भी चल रहा था। जिसका विवाहिता अक्सर विरोध करती थी। इसलिए उनकी पुत्री की गला दबाकर हत्या ससुराल पक्ष के लोगों ने की है।

पटाखे की चिंगारी से रुई गोदाम लगी आग, 5 लाख रुपए की सामग्री राख

करायपरशुराय प्रखंड प्रमुख को लेकर राजनीति गर्म, पूर्व एमएलसी राजू यादव समेत 11 लोगों पर लगे गंभीर आरोप

छठ पूजा को लेकर जिलाधिकारी ने बड़गांव सूर्यमंदिर तालाब का किया निरीक्षण

चंडी के गाँव में फांसी का फंदा से झुलते मिला नवविवाहिता का शव

चंडी में दीवाली की रात ड्राईवर ने खलासी की गोली मारकर की हत्या

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bUTQxJl5etE[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »