करायपरशुरायअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

नल जल पाइप को लेकर गोलीबारी में एक जख्मी, 4 आरोपी गिरफ्तार

हिलसा (नालंदा दर्पण)। करायपरशुराय थाना क्षेत्र के पकरी गांव में एक मामूली नल जल पाइप विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया  और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

11 अप्रैल की सुबह करायपरशुराय थानाध्यक्ष अमीत कुमार सिंह को सूचना मिली कि ग्राम पकरी में दो पक्षों के बीच नल जल पाइप को लेकर तीखी नोकझोंक और झगड़ा हो रहा है, जो गोलीबारी तक जा पहुंचा। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति संजय प्रसाद (पिता: स्व. चंद्रिका भगत, निवासी पकरी) को गोली लगी है। घायल संजय को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार संजय अब खतरे से बाहर हैं।

वहीं घटनास्थल पर वरीय पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने संजय प्रसाद के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। जांच के दौरान घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद हुआ, जिसे प्रदर्श के रूप में जप्त किया गया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। ताकि साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा सके।

वहीं करायपरशुराय थाना पुलिस ने बिना समय गंवाए छापेमारी शुरू की और प्राथमिकी में नामजद चारों अभियुक्तों- विपिन कुमार (35 वर्ष), विकास कुमार (26 वर्ष), पुटुस कुमार (30 वर्ष) और लालजी प्रसाद उर्फ लाला (50 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। सभी अभियुक्त ग्राम पकरी के निवासी हैं।

इस ऑपरेशन में हिलसा अंचल के पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। दल में थानाध्यक्ष अमीत कुमार सिंह, परिचारी पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, सशस्त्र अवर निरीक्षक पप्पू कुमार और संतन कुमार के साथ करायपरशुराय थाना में तैनात अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस के अनुसार गोलीबारी की इस घटना के बाद ग्राम पकरी में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।  लेकिन त्वरित पुलिस कार्रवाई और अतिरिक्त बल की तैनाती से विधि व्यवस्था को सामान्य कर लिया गया है। वर्तमान में गांव में शांति बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। ताकि कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.