अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। बीती रात नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खीरू बिगहा गांव में स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए लोग जा रहे थे कि गाँव से थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही अचानक कुछ लोग गाड़ी रूकवाते हुए गोलीबारी करना शुरू कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की चेहरे पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया।

One person dead another seriously injured in firing during immersion of Goddess Lakshmis idol 1मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता पंचायत के दाहा बिगहा गांव निवासी रामाशीष पासवान के 40 वर्षीय पुत्र मंटू पासवान, जबकि जख्मी व्यक्ति की पहचान नगरनौसा थाना के खीरू विगहा गांव निवासी अमीरक प्रसाद के 40 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में किया गया।

घटना के बाद हिलसा थाना एवं नगरनौसा थाना दलबल के साथ वारदात स्थल पर पहुंची और घटना की पड़ताल में जुट गई। नगरनौसा थाना का सीमा क्षेत्र होने के कारण नगरनौसा पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के उसे परिजनों को सौंप दिया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।