नालंदाफीचर्डबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफरोजगारशिक्षा

Opportunity: बिहारशरीफ में युवाओं के लिए 22 अक्तूबर को लगेगा नियोजन मेला

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ सदर प्रखंड कार्यालय परिसर अंतर्गत श्रम प्रवर्तन कार्यालय में आगामी 22 अक्तूबर को एक विशाल नियोजन मेला (Opportunity) का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्रम संसाधन विभाग के सहयोग से जिला नियोजन कार्यालय नालंदा द्वारा कराया जा रहा हैं। इससे जिले के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि मेले में देश की लगभग दर्जन भर प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और लगभग 1500 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस नियोजन मेले में आठवीं और दसवीं कक्षा उत्तीर्ण, कुशल युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट, पीजी, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए, पीएचडी आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति के अवसर मिलेंगे। यह मेला जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक सुनहरा मौका हैं।

मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया हैं कि वे अपने साथ फोटो, बायोडाटा और सभी शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी लेकर आएं।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि मेले में भाग लेने वाली कंपनियां निजी क्षेत्र से होंगी और नियोजन की सभी शर्तों की जिम्मेदारी वे स्वयं निभाएंगी। विभाग की भूमिका केवल सुविधा प्रदान करने की होगी।

भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियाँ-

  • वॉकरू इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड
  • शांतामणि पेपर मिल्स एलएलपी
  • जीवन ज्योति सुपरस्पेशलिटी अस्पताल
  • होटल ममता इंटरनेशनल
  • लेनोवो ग्रुप ऑफ कंपनीज
  • ग्रीन मैक्स सिस्टम
  • अर्वन इन्फोसॉफ्ट
  • इ फास एडु मार्केटिंग
  • निमसन हर्बल
  • हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन
  • क्वेस कॉर्प लिमिटेड

इस आयोजन से जिले के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी और यह उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी सहायक साबित होगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा