अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

पुलिस मुखबिरी के आरोप में पंचायत समिति सदस्या के ससुर की पीट-पीटकर हत्या

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण)। बिहार के नालंदा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में पंचायत समिति की सदस्य अनीता देवी के ससुर रवीन्द्र यादव उर्फ छोटे यादव की बदमाशों ने पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात चिकसौरा थाना क्षेत्र के खनपुरा गांव में देर शाम को हुई।

वारदात का विवरण: मृतक रवीन्द्र यादव (56) बहौदी बिगहा गांव के निवासी थे और अनीता देवी के ससुर थे। जब वे खेतों का निरीक्षण करने गए, तब पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों से पीटना शुरु कर दिया। जिससे वे अधमरे होकर गिर पड़े। स्थानीय लोग उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सक ने मृत छोषित कर दिया।

पारिवारिक आरोप और पुलिस कार्यवाही: परिजनों ने बताया कि घटना की वजह पुलिस से मुखबिरी का आरोप है। उनके अनुसार रामदहीन यादव समेत सात अन्य लोगों पर इस हत्या के लिए एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया गया कि दो दिन पहले रामदहीन के भांजे तरुण यादव को धनरुआ थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद रामदहीन और उसका परिवार रवीन्द्र यादव पर मुखबिरी करने का आरोप लगा रहा था।

वारदात के बाद की स्थिति: घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

गांव में तनाव का माहौल: इस हत्या के बाद गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के बीच आक्रोश है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.