अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

वाहन चेकिंग देख भाग रहे युवक के झोला से पुलिस को मिला एक किलो गांजा, 6 गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार कई इलाके विशेष अभियान चला रही है।

इसी कड़ी में गुरुवार को भरावपर इलाके में पुलिस के द्वारा विशेष वाहन चेकिंग के दौरान एशिया होटल के सामने ई रिक्शा पर झोला लेकर बैठा एक व्यक्ति पुलिस को वाहन चेकिंग करता देख भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में भागता हुआ देख युवक को खदेड़कर पकड़ लिया।

पुलिस गिरफ्त में आए व्यक्ति के झोला की जब जांच की गई तो झोला के अंदर से एक डब्बा में बंद एक किलोग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया। गिरफ्तार तस्कर रहुई थाना क्षेत्र इलाके के जगतनंदनपुर गांव के उमेश यादव के रूप में की गई है।

फिलहाल गिरफ्तार तस्कर से पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तस्कर की अपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

दंगा मामले में 4 गिरफ्तारः वहीं, लहेरी पुलिस ने दंगा मामले में फरार चल रहे दो महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी धरायाः सोहसराय थाना पुलिस ने भी नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में खुदागंज निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। उक्त बातों की जानकारी सदर डीएसपी डॉक्टर शिब्ली नोमानी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »