नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीरः चोरी कांड का पुलिस उदभेदन, चोरी के सामान समेत 2 गिरफ्तार, 4 किशोर निरुद्ध

राजगीर (नालंदा दर्पण)।  राजगीर थाना के बेलौर गांव में बीते 22 अप्रैल की रात्रि केतन सौरभ के घर में हुई चोरी कांड का पुलिस ने उदभेदन करते हुए चोरी की कई सामान के साथ 2 बदमाश को गिरफ्तार एवं 4 किशोर को निरुद्ध कर लिया है।

Police investigation of Belaur theft case 2 arrested with stolen goods 4 juveniles detainedयह खुलासा आज गुरूवार को राजगीर थाना में डीएसपी प्रदीप कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में किया और बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान कई सुराग मिले जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी। इस कांड में संलिप्त सिलाव थाना के करियन्ना गांव निवासी पिंटू कुमार एवं राजगीर थाना के तुलसी गली निवासी संजीव कुमार को गिरफ्तार जबकि चार किशोर को निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार बदमाशों एवं निरुद्ध किशोरों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की एक मोबाइल, 2 लैपटॉप, 1 मदर बोर्ड, 1 कैमरा, 6 अलमीरा का चाभी, 1 मंगल सूत्र, सोने की 2 कर्णवाली, 1 बाइक, 1 चांदी का कटोरा समेत कई सामान बरामद किया गया है।

छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर सह राजगीर थानाध्यक्ष मुश्ताक, एएसआई आलोक कुमार, राजकुमार चौधरी, अपूर्वा सिंह, दिलीप कुमार दीपक समेत सशस्त्र बल शामिल थी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।