फीचर्डनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

Police negligence: हथकड़ी लिए यूं चहलकदमी करता रहा गंभीर कैदी

इस घटना (Police negligence) ने पुलिस महकमे की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जरूरी है कि पुलिस अपने कार्य में सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय दे। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पुलिस की लापरवाही (Police negligence) एक बार फिर चर्चा में है। सरमेरा थाना पुलिस ने अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकत से सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह तस्वीर बिहारशरीफ सदर अस्पताल की है। जहां पुलिस हिरासत में अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार एक आरोपी बच्चन शर्मा को मेडिकल जांच के लिए लाया गया है।

आरोपी जमुई जिले के सरसा गांव का रहने वाला है। उसके हाथ में हथकड़ी लगी हुई है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिसकर्मियों ने उस हथकड़ी को अपने नियंत्रण में रखने के बजाय आरोपी को ही थमा रखा है। नतीजतन बच्चन शर्मा न सिर्फ हथकड़ी के साथ अस्पताल परिसर में पुलिस की उपस्थिति में अपनी मर्जी से चहलकदमी कर रहा है।

जबकि बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहले भी कैदियों के फरार होने की घटनाओं का गवाह रहा है। बावजूद इसके पुलिसकर्मियों ने अपने रवैये में सुधार करने की कोई कोशिश नहीं की है। अस्पताल परिसर की वायरल हुई इस तस्वीर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पुलिसकर्मी लापरवाही के मामलों से कोई सीख नहीं ले रहे हैं।

यदि बच्चन शर्मा मौके से फरार हो जाता तो उसे पकड़ना पुलिस के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता। इससे पहले भी अस्पताल परिसर से कई कैदियों के भागने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन लगता है कि पुलिस ने उन घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future