नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

Postal Export Center: बिहार में नालंदा डाक विभाग अव्वल, अधीक्षक हुए सम्मानित

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। पटना में आयोजित एक विशेष पुरस्कार वितरण समारोह में नालंदा डाक विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नालंदा जिला डाक अधीक्षक कुंदन कुमार को डाक निर्यात केंद्र के तहत सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन और बुकिंग के लिए सम्मानित किया गया है।

बिहार डाक परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने पटना जीपीओ सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कुंदन कुमार को यह पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में परिमल सिन्हा (डाक महाध्यक्ष उत्तरी), मनोज कुमार (डाक महाध्यक्ष पूर्वी) और पवन कुमार ( डाक निदेशक बिहार) भी उपस्थित थे।

मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि डाक निर्यात केंद्र अभियान के दौरान नालंदा मंडल ने सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन और बुकिंग दर्ज की, जिसके कारण यह पूरे बिहार सर्किल में प्रथम स्थान पर रहा।

उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार का उद्देश्य न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करना है, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।

श्री कुमार ने नालंदा मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय तेज कुरु व्यापार को बढ़ावा मिला है, जिससे लघु उद्यमी निर्यातक बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सभी जिलों के डाक अधीक्षक, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और डेवलपमेंट ऑफिसर भी उपस्थित थे।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future