Friday, January 23, 2026
अन्य

    एकंगरसराय नगर पंचायत क्षेत्र में धाराशाही हुआ प्राथमिक विद्यालय

    हिलसा (नालंदा दर्पण संवाददाता)। एकंगरसराय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत धनहर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय धनहर पर शनिवार की रात प्रकृति का कहर बरपा। तेज हवाओं के साथ आए भीषण तूफान और बारिश ने विद्यालय की छत को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। रात के सन्नाटे में छत के धाराशाही होने की आवाज से आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गए। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। 

    स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में हवा ने तूफान का रूप ले लिया। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय धनहर की पुरानी और जर्जर छत तूफान की ताकत को झेल नहीं पाई और भरभराकर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही ग्रामीण विद्यालय परिसर की ओर दौड़ पड़े। मलबे में कोई फंसा तो नहीं है, इसकी तस्दीक के लिए लोगों ने टॉर्च की रोशनी में जांच शुरू की।

    घटना के बाद रविवार सुबह ग्रामीणों की भीड़ विद्यालय परिसर में जमा हो गई। लोगों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग पर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीण रामप्रवेश सिंह ने बताया कि कई बार विद्यालय की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय प्रशासन और पंचायत को अवगत कराया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर यह हादसा दिन में होता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हमारे बच्चे यहां पढ़ते हैं। क्या प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं?

    एक अन्य ग्रामीण सुनीता देवी ने बताया कि विद्यालय की छत पिछले कई सालों से मरम्मत के अभाव में कमजोर हो चुकी थी। हर बारिश में छत से पानी टपकता था। हमने कई बार शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब यह हादसा हो गया तो क्या प्रशासन जागेगा?

    बहरहाल इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। नालंदा जिले के कई स्कूल पुराने और जर्जर भवनों में चल रहे हैं। जहां न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही समय पर मरम्मत होती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि धनहर प्राथमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण तत्काल शुरू किया जाए और दोषी भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

    Mukesh Bhartiyhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future