अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

पुलिस की सख्ती पर उठे सवाल, देखिए शराब पिलाते-बेचते वीडियो वायरल

Questions raised on the strictness of the police watch the video viral while drinking and selling 2नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। बिहार में शराबबंदी के बाबजूद लोग शराब पीने-बेचने से बाज नही आ रहे है । हर दिन शराब पीने या बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया जाता है।

इसी बीच नगरनौसा प्रखंड के पुरानी थाना के पीछे तकिया मुशहरी टोला के एक घर के दरवाजा पर खुलेआम कुछ लोगों द्वारा शराब पीते व एक युवक पाउच बेचते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक हाथ मे दो पाउच किसी को दे रहा है।

वही दरवाजे पर कुछ लोग बैठे जाम लड़ाते नजर आ रहे हैं। हालांकि नालंदा दर्पण इस वायरल वीडियो को पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो वायरल के बाद कुछ लोग वायरल वीडियो को लोग शराब पीते लोगों की पहचान भी कर रहे हैं। वहीं शराबबंदी के बाद पुलिस के सख्ती पर भी सवाल उठाने में लगे है। यानी जितने मुंह, उतनी बातें, हो रही हैं।Questions raised on the strictness of the police watch the video viral while drinking and selling 3

वायरल वीडियो के संबंध में नगरनौसा थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर शराब पीने वालों की पहचान के लिए मामले की छानबीन की जा रही है।

 

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »