राजगीर Jio बीटीएस जलकर राख, लाखों का नुकसान, बड़ा हादसा टला

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर नगर में ब्रह्मकुंड क्षेत्र के पास लॉजिंग हाउस कमेटी मार्केट के सामने अवस्थित जिओ (Jio) के बीटीएस (बेस ट्रांससीवर स्टेशन) में अचानक आग लग गई। इस आग ने आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मचा दी और दुकानदारों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल को तत्काल बुलाया गया।

मौके पर पहुंची पांच अग्निशमन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस भीषण अग्निकांड में बीटीएस का केबल और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। लेकिन प्रारंभिक जांच में इसे शॉर्ट सर्किट का नतीजा बताया जा रहा है। जिओ के यांत्रिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन करने में जुटे हुए हैं।

हालांकि घटना में कोई जनहानि की खबर नहीं है। लेकिन इस अग्निकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग को समय पर नहीं रोका जाता तो यह और भी बड़ा नुकसान का कारण बन सकती थी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker