3 माह से पेयजल की किल्लत से बेहाल हैं बेन प्रखंड गांव वार्ड-9 वासी

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन प्रखंड पंचायत मुख्यालय गांव के वार्ड-9 में पीने के पानी की समस्या से लोग बेहाल हैं। पिछले तीन महीने से अधिक समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों के द्वारा इस संबंध में पीएचईडी विभाग को लिखित शिकायत की लेकिन इस ओर न विभागीय अधिकारियों का ध्यान है और न हीं जनप्रतिनिधियों का।

वार्डवासियों ने बताया कि शीघ्र हीं पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

वार्डवासियों ने बताया कि पानी को लेकर लोग दूसरे दूसरे वार्डों में जा रहे और घंटों घंटों इंतजार के बाद कुछ पानी मिल जा रहा। इस कारण समस्या अधिक गंभीर बनी हुई है।

वार्डवासियों का कहना है कि लंबे समय से वार्ड में पीने का पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहे हैं।

* पीने के पानी की समस्या से लोग काफी परेशान हैं। इसके कारण लोगों को दूसरे वार्डों से पानी लाना पड़ रहा है। लोग परेशान हैं। रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी आती है। इसे तुरंत ठीक किया जाए -अनुराधा सिन्हा, गुड़िया देवी, सोनी देवी वार्ड वासी।

* पीने के पानी की कमी को पूरा करने के लिए जल्द से जल्द नल जल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाय। यह समस्या तीन महीने से कायम है। इसके लिए तुरंत उपाय किए जाएं -बबीता देवी, रेखा देवी,बेबी देवी, सरीता कुमारी।

* पेयजल की आपूर्ति में लापरवाही बरतने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। गर्मी बढ़ने से परेशानी बढ़ रही है। पीने की पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए। ताकि लोगों की रोज की परेशानी का हल निकल सके -चुन्नी देवी, रिंकू देवी।

* नल-जल का पाईप बिछा है, लेकिन पानी नहीं पहुंच पाता है। जिसके कारण वार्ड वासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिकायत  के बावजूद इस गंभीर समस्या की ओर विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं -रोहित पासवान, अवधेश शर्मा, बखोरी पासवान।

इस संबंध में जब पीएचईडी के अभियंता से दूरभाष पर संपर्क साधा गया तो स्पष्ट जबाब नहीं दिया गया। जेई से बात करने की बात कह फोन बंद कर दिया गया।

अब जीपीएस सिस्टम से यूं सुधरेगी पर्यटक शहर राजगीर की सफाई व्यवस्था

चौथा दिन भी बंद है पूरा बाजार, जानें CM नीतीश के हरनौत का हाल

होली मनाना पड़ा महंगा, 20 शिक्षकों पर कार्रवाई की अनुशंसा

देसी कट्टा के साथ शराब पीते युवक का फोटो वायरल, जानें थरथरी थानेदार का खेला

नालंदा जिला दंडाधिकारी ने इन 48 अभियुक्तों पर लगाया सीसीए

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker