नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

पांच दिन से लापता है सेवानिवृत्त शिक्षक का पुत्र, परिजनों में मचा कोहराम

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत बासवन बिगहा गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद का छोटा पुत्र श्रीकांत कुमार उर्फ संचू रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जाता है कि संचू बीते 3 अक्टूबर को अपने घर से बिहारशरीफ के लिए निकला था। बिहारशरीफ डेरा पहुंचने के उपरांत उसने अपने पत्नी से यह कहकर निकला था कि वह पटना जा रहा है।

लेकिन पटना भी शायद नहीं पहुंच पाया है। तबसे परिवार के लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। और परिचितों व परिजनों से पुछताछ शुरू की, लेकिन संचू का अब तक कहीं पता नहीं चल पाया है। जिससे परिवार में कोहराम मचा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताते हैं कि 32 वर्षीय श्रीकांत उर्फ संचू में कोई अवगुण भी नहीं है। सीधा-साधा बेटा के लापता होने से परिवार के साथ आस पास के लोग भी चिंतित हैं।

परिजनों ने लोगों से संचू के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मोबाइल नंबर 7091826390 पर सूचित करने का आग्रह की है। संचू के लापता होने की सूचना बेन पुलिस को दे दी गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bNTNdrmsgGc[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »