इस्लामपुर प्रखंड को RJD विधायक ने दी 4 ग्रामीण सड़कों की सौगात

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुर प्रखंड के कई गांव लंबे समय से पक्की सड़कों की सुविधा से वंचित थे। आजादी के बाद से अब तक कई विधायक और सांसदों ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चलते इस पिछड़े इलाके की ओर किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों की वर्षों की इस मांग को पूरा करने में कई अड़चनें आईं। लेकिन अंततः इन बाधाओं को दूर कर सड़क निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त किया गया।

इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक राकेश कुमार रौशन ने करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से चार ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क संपर्क योजना के तहत 2.45 करोड़ रुपये की लागत से महरोगोरैया कैनाल रोड से भटवाबाग गांव तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

इसके अलावा 62 लाख रुपये की लागत से गणेशी बिगहा पीएमजीएसवाई रोड से दीना बिगहा गांव तक, 1.32 करोड़ रुपये की लागत से शोभा बिगहा-सोहजना पथ से रघुनाथपुर तक, तथा 1.43 करोड़ रुपये की लागत से परसुराय से घनी बिगहा से बबुरियामठ गांव तक सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया।

ग्रामीणों में इस बहुप्रतीक्षित विकास कार्य के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। वर्षों से जर्जर सड़कों और कच्चे रास्तों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब नई सड़कों के निर्माण से उनकी कठिनाइयां समाप्त होने की उम्मीद है।

इस शुभ अवसर पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष युगेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य मिथिलेश यादव, अरविंद यादव, इमरान जमील, अधिवक्ता अनिल कुमार, रामानंद यादव, भाकपा माले नेता शत्रुघ्न कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker