बिहार श्रम संसाधन विभाग में बंपर बहाली का रोस्टर तैयार, जानें डिटेल

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार ने राज्य में रोजगार को बढ़ावा देने और विभागीय संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। श्रम संसाधन विभाग ने विभिन्न रिक्त पदों पर बहाली के लिए विस्तृत रोस्टर तैयार कर लिया है। इस रोस्टर के तहत कुल 4239 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

श्रम संसाधन विभाग ने इन बहालियों के तहत विभिन्न श्रेणियों और विभागों के पदों को शामिल किया है। इनमें कुछ प्रमुख पदों की संख्या इस प्रकार है-

  • सहायक प्रबंधक: 2 पद।
  • निम्नवर्गीय लिपिक: 42 पद।
  • कार्यालय परिचारी: 84 पद।
  • श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी: 69 पद।
  • चौकीदार: 8 पद।
  • सहायक कारीगर: 84 पद।
  • वेटर: 62 पद।
  • आशुलिपिक एवं आशुटंकक: 22 पद।
  • सांख्यिकी संगणक: 20 पद।
  • वाहन चालक: 17 पद।
  • लिपिक: 23 पद।
  • फार्मासिस्ट: 46 पद।
  • एएनएम: 24 पद।
  • नर्स (ए ग्रेड): 8 पद।
  • प्रयोगशाला शिल्पिक: 16 पद।
  • परिधापक: 25 पद।
  • कनीय सांख्यिकी सहायक: 12 पद।
  • नियोजन पदाधिकारी एवं जिला नियोजन पदाधिकारी: 20 पद।
  • उप प्राचार्य: 126 पद।
  • कारखाना निरीक्षक: 17 पद।
  • वाष्पित्र निरीक्षक: 1 पद।
  • बीमा चिकित्सा पदाधिकारी: 46 पद। इनके अतिरिक्त भी अन्य श्रेणियों के पद। शामिल हैं।

श्रम संसाधन विभाग ने इस रोस्टर को अंतिम रूप देकर सामान्य प्रशासन विभाग को जानकारी भेज दी है। इसके बाद बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कदम से सरकारी कार्यालयों में खाली पड़े पदों को भरने में मदद मिलेगी और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

इन रिक्तियों से संबंधित आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा जल्द ही बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता और चयन प्रक्रिया के विवरण के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें