पूर्व मुखिया के विक्षिप्त भाई का पानी भरे पईन में शव मिलने से सनसनी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। स्थानीय नगरनौसा थाना क्षेत्र के जानकी बिगहा गांव से सटे पइन से एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान मोईनीमपुर गांव निवासी 45 वर्षीय अनिल प्रसाद के रूप में की गई।

शव मिलने की खबर आसपास के गांव में आग की तरह फैल गई। जिसे देखने के लिए सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गोरायपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राकेश रंजन उर्फ जज मुखिया का चचेरा भाई बताया जा रहा है। अनिल प्रसाद की मौत से पूर्व मुखिया के परिजनों में मातम छा गया है।

इस बाबत पूछने पर पूर्व मुखिया राकेश रंजन उर्फ जज मुखिया ने बताया कि उनका चचेरा भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह इधर-उधर घूमता रहता था और परिजनों के पास आता जाता रहता था ।

अनिल कल भी नगरनौसा में आया था और लगता है कि घर वापस जाने के क्रम में गहरे पइन में पार करने के दौरान डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!