राजगीर नगर की एटीएम में पैसे की किल्लत पर्यटक कारोबारी परेशान

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में पिछले तीन सप्ताह से कैश के अभाव में एसबीआई के एटीएम बेकार साबित हो रहा है। बैंक से भी छोटी राशि का भुगतान ग्राहकों को नहीं किया जा रहा है। इस कारण जरुरतमंद परेशान हो रहे हैं।

वहीं राजगीर नगर क्षेत्र के कई एटीएम का शटर डाउन है। जिन एटीएम का शटर डाउन है, उसमें कैश नहीं है। एटीएम के बंद रहने से कारोबारियों, पर्यटकों, खरीददारों, विद्यार्थियों आदि को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। ग्राहक इस एटीएम से उस एटीएम की दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें हर तरफ निराशा ही हाथ लगती है।

एसबीआई बैंक का कहना कि एटीएम के लिए रुपये नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण ग्राहकों की परेशानी हो रही है। जल्द ही एटीएम के लिए रुपये आने की संभावना है। रुपये आते ही शहर के सभी एटीएम को चालू कर दिया जाएगा।

जानकारों की मानें तो यहां कम राशि के ग्राहकों को बैंक के काउंटर पर रुपये देने के बजाय सीएसपी से रुपये निकासी का सुझाव देकर टरका दिया जाता है।

राजगीर पर्यटन स्थल है। यहां देशी-विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में आते-जाते रहते हैं। उन्हें रुपये की दरकार होती रहती है। यहां एसबीआई का एटीएम रेलवे स्टेशन मोड़, पटेल चौक, कुंड क्षेत्र, राजगीर मेन बाजार और आयुध निर्माणी में अवस्थित बताया जाता है।

 विम्स पावापुरी में चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट, देखें X पर वायरल वीडियो

भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

नालंदा पुरातत्व संग्रहालय: जहां देखें जाते हैं दुनिया के सबसे अधिक पुरावशेष

राजगीर अंचल कार्यालय में कमाई का जरिया बना परिमार्जन, जान बूझकर होता है छेड़छाड़

जी हाँ, पागल हो गई है सिलाव थाना की पुलिस, खुद देख लीजिए

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker