अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षा

Shot in office : तेल्हाड़ा हाई स्कूल के हेडमास्टर को मारी गोली, 2 नाबालिग गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। Shot in office : एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र अवस्थित तेल्हाड़ा प्लस टू हाई स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर संतोष कुमार को बदमाशों ने कार्यालय में घुसकर गोली मार दी। घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक बदमाश हेडमास्टर को गोली मारते साफ तौर पर दिख रहा है।

जख्मी प्रभारी हेडमास्टर संतोष कुमार के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे कार्यालय में बैठकर जरूरी कार्य कर रहे थे। इसी बीच तीन आदमी आये और उसमें से एक आदमी कार्यालय आकर बाहर निकलने को कहा। जब वे खड़ा हुए तो उन्होंने उनपर गोली चला दी। गोली कार्यालय में रखे गोदरेज में लगकर पैर में लगी। लिहाजा वे गिर गये। इस बीच अपराधकर्मी कई चक्र गोली चलाते हुए भाग खड़े हुए।

उसके बाद घायल प्रभारी हेडमास्टर संतोष कुमार को एकंगरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी हेडमास्टर जहानाबाद जिले के काको थाना के नोन्ही गांव के रहने वाले हैं। वे 22 सालों से तेल्हाड़ा हाइस्कूल में कार्यरत हैं। जब से उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक का पद संभाले हैं तब से विद्यालय में पढ़ाई व अनुसाशन का माहौल कायम हुआ है।

इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने दो नाबालिग सहित तीन बदमाशों के खिलाफ तेल्हाड़ा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपित फरार है।

तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष के अनुसार एक अन्य नामजद अभियुक्त मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बेरा गांव निवासी उदल कुमार का पुत्र जगन कुमार है, जो कि वर्तमान में तेल्हाड़ा में ही रहता है। इस घटना के बाद वह फरार हो गया है। आरोपित जगन पहले भी गोलीबारी करने के मामले में जेल जा चुका है। फरार आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future