आवागमननालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरसमस्या

बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर अवैध क्रॉसिंग पर सख्ती, रेलवे प्रशासन मुस्तैद

राजगीर (नालंदा दर्पण)। पूर्व मध्य रेलवे द्वारा संचालित बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर अवैध रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने इन अवैध क्रॉसिंग को चिन्हित करने और इन्हें बंद करने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से बनाये गए क्रॉसिंग्स को लोहे से घेरने की योजना बनाई जा रही है। ताकि लोग अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार न कर सकें।

रेलवे प्रशासन ने संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अवैध क्रॉसिंग का उपयोग करने वालों की पहचान करें और उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इसके लिए रेल पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी सतर्क कर दिया गया है। इस अभियान के तहत रेल अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ट्रैक के किनारे बसे गांवों के पास बने अवैध क्रॉसिंगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां से लोग अपने वाहनों के साथ रेलवे ट्रैक को पार करते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड के लंगड़ी विगहा के पास दानापुर से राजगीर जा रही गाड़ी संख्या 63340 की टक्कर एक बोलेरो वाहन से हो गई थी। इस दुर्घटना के कारण रेल यातायात लगभग दो घंटे तक प्रभावित रहा था। इस घटना के बाद रेल प्रशासन ने अवैध क्रॉसिंगों को बंद करने और सुरक्षा उपायों को और सख्त करने का निर्णय लिया है। आरपीएफ ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ बख्तियारपुर रेल थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि अवैध क्रॉसिंग की समस्या न केवल रेल यातायात को बाधित करती है, बल्कि जान-माल का भी बड़ा खतरा बनती है। इस दिशा में रेलवे प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई कर रहा है और जल्द ही अवैध क्रॉसिंगों पर रोकथाम के ठोस नतीजे सामने आएंगे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future