गिरियकअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरशिक्षा

स्कूल में सोता रहा रात्रि प्रहरी, चोरों ने ढो लिया MDM का सारा अनाज

गिरियक (नालंदा दर्पण)। गिरियक प्रखंड के पावापुरी थाना अंतर्गत ईशुआ गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सक्रिय बदमाशों ने बीती रात मिड डे मील (MDM) के 40 बोरी अनाज पर हाथ साफ कर दिया। घटना का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि स्कूल में तैनात रात्रि प्रहरी सोता रहा, जबकि चोरों ने बेधड़क होकर स्कूल में घुसकर चोरी को अंजाम दिया।

चोरों ने न केवल अनाज चुराया, बल्कि विद्यालय में लगे सिलिंग फैन को भी तोड़ दिया और उसे समीप के तालाब में फेंक दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। क्योंकि यह तीसरी बार है जब स्कूल में चोरी की घटना घटी है। इससे पहले एक जनवरी को भी विद्यालय में चोरी की वारदात हुई थी। लेकिन पुलिस अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रात्रि प्रहरी की तैनाती होने के बावजूद चोरी होना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने की बात कही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.