गाँव-जवारचुनावनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चंडी प्रखंड के 4 पैक्स चुनावों में आए चौंकाने वाले नतीजे

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी प्रखंड में संपन्न हुए चार पैक्स चुनावों में इस बार रोचक और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। नगर पंचायत चंडी सहित अमरौरा, हसनी और तुलसीगढ़ पैक्स के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य के लिए 29 जनवरी को मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद रात 7 बजे मतगणना शुरू हुई, जो 30 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे तक चली।

प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुसार अमरौरा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना के बाद श्रवण कुमार को 152 वोट, गगन कुमार को 136 वोट, अभिषेक कुमार को 107 वोट और नीरज कुमार वर्मा को 104 वोट मिले। श्रवण कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गगन कुमार को मात्र 16 वोट से पराजित कर जीत दर्ज की।

वहीं नगर पंचायत चंडी पैक्स चुनाव में कुल तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मतगणना के बाद मनोज कुमारको  454 वोट, धनंजय कुमार को 402 वोट और अविनाश प्रसाद को 331 वोट मिले। मनोज कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धनंजय कुमार को 52 मतों से शिकस्त देकर विजय हासिल की।

वहीं तुलसीगढ़ पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी आमने-सामने थे। मतगणना के बाद शशिकांत कौशल को 1149 वोट और सुधीर कुमार को 681 वोट मिले। शशिकांत कौशल ने 468 मतों के भारी अंतर से सुधीर कुमार को हराकर चौथी बार जीत दर्ज की।

वहीं हसनी पैक्स चुनाव में भी दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतगणना के बाद राकेश कुमार उर्फ पप्पू को 719 वोट और मृत्युंजय कुमार को 579 वोट मिले। राकेश कुमार उर्फ पप्पू ने 140 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को पराजित किया।

चंडी प्रखंड के इन पैक्स चुनावों में जहां कुछ प्रत्याशियों ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की, वहीं कुछ ने भारी अंतर से विरोधियों को पराजित किया। विशेष रूप से तुलसीगढ़ पैक्स में शशिकांत कौशल की लगातार चौथी जीत यह दर्शाती है कि क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future