बाइक सवार दो युवक को रौंदते हुए खाई में पलटी ट्रेलर, मुआवजा को लेकर घंटो सड़क जाम

नालंदा दर्पण डेस्क। पावापुरी ओपी थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 20 पर दौलाचक गांव के पास आज सुबह एक अनियंत्रित टेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। उधर जोरदार टक्कर बाद आगे जाकर ट्रेलर भी सड़क किनारे खाई में जा पलटी।

Taylor overturned in the ditch while trampling two bike riders road jam for hours due to compensation 1इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बेलदारिया गांव के समीप रांची-पटना सड़क मार्ग को घंटों जाम रखा। वे मौके पर डीएम-एसी को बुलाने एवं ऑन स्पॉट मुआवजा देने की माँग कर रहे थे।

ग्रामीणों का कहना था कि बेलदारिया गांव के पास आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं  लेकिन उनके आश्रितों को अभी तक कोई मुआवजा प्रदान नहीं की गई।

खबरों के मुताबिक आज सुबह करीब दस बजे पावापुरी ओपी अंतर्गत दौलाचक मोड़ के समीप बाइक सवार दो युवक एक टेलर की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान बेलदारिया गांव निवासी छोटेलाल यादव और नवादा जिला के नंदलाल बिगहा गांव निवासी अरविंद कुमार के रुप में हुई, जो एक बाइक पर सवार होकर वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी में भर्ती अपने रिश्तेदार मरीज के लिए खाना लेकर आ रहे थे।

इस हादसा से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे एनएच-20 पर दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसे हटाने में स्थानीय पुलिस-प्रशासन क काफी बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत दो हजार रुपए मिलने और सरकारी प्रावधान के अन्य लाभ प्रदान किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद जाम हटया जा सका।

 

बड़ा हादसाः रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दौरान ट्रेन से कटकर चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत

एक साल पूर्व हुई सनसनीखेज प्रेमी हत्याकांड के दोषी किशोर को जेजेबी ने दी 3 साल की सज़ा

हिलसाः लूटपाट के दौरान हुई हत्या मामले में 25 साल बाद 6 आरोपी को मिली उम्रकैद

नाबालिग संग दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष जेल की सजा, पीड़िता को 6 लाख रुपए भुगतान काआदेश

बिहार थाना क्षेत्र में युवक को चाकू गोद कर छीना मोबाइल

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!