नगरनौसा थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक जारी, अब CRPF इंस्पेक्टर के बंद घर हुई लाखों की चोरी

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरों का उत्पात जारी है।चोर बंद घर को अपना निशाना बना रहे हैं। पुलिस सक्रिय चोरों के खिलाफ करवाई करने में असमर्थ दिख रही है। जिससे थाना क्षेत्र में चोर आराम से बेफिक्र होकर चोरी के घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

सक्रिय चोरों विगत कुछ महीनों में  नगरनौसा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के दर्जनों बंद घर में चोरी के घटना को अंजाम दे चुके है। लेक़िन पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कोई करवाई नहीं किया जाता है। पुलिस द्वारा करवाई नहीं किये जाने से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं।

वुधवार की रात्रि भी अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के नगमा गांव में बंद सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ललन कुमार के घर का ताला तोड़कर करीव चार लाख रुपया से अधिक मूल्य की सामाग्री चोरी कर लिया। चोरी गए सामग्री में गहना कपड़ा ,अनाज ,वर्तन शामिल है। इस मामले में ललन कुमार ने नगरनौसा थाना में अज्ञात लोग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की  है ।

इस संबंध में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ललन सिंह ने बताया कि वर्तमान समय मे पटना स्थित दिग्धा में पदस्थापित हूँ। 3 मार्च को सूचना मिली कि घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। जब घर आया तो देखा कि घर के अंदर कमरा में घर के अंदर सभी सामान अस्त-व्यस्त है।

श्री सिंह के अनुसार चोरी गए सामानों में सोने का एक चैन,सोने का एक टीका, दो पीस सोने का कनवाली,10 पीस चांदी का सिक्का, सोने का वाला एक जोड़ा,1पीस सोने का नथिया,4 पीस सोने का अंगूठी,चांदी का 6 पीस पायल,वर्तन पूरा सेट,गैस चूल्हा 3खाना वाला 1पीस, मिक्सी मशीन 1 पीस,कपड़ा नया 50 पीस, साड़ी नया 30 पीस,शर्ट पेंट 10 पीस, धोती 10 पीस,चावल तेल  शामिल है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future