नालंदा

यूक्रेन से सुरक्षित लौटी पूर्व मुखिया दंपति की बेटी, भारत सरकार को दिया धन्यवाद

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। एकंगरसराय प्रखंड के सैदपुर गांव निवासी पूर्व मुखिया कौशलेंद्र प्रसाद की बिटिया दिव्या भारती जोकि यूक्रेन में शिक्षा प्राप्त करने हेतु गई थी। वह रुसी सेना के अकर्मण्यता के आज सकुशल अपने पैतृक गांव सैदपुर 2:45 मिनट पर पहुंच गई।

यूक्रेन की भयावहता को याद करते हुए दिव्या भारती ने बताया कि जिस प्रकार से रूस की सेना यूक्रेन पर हमला कर रही है हम लोगों का बचना मुश्किल था। ऐसी स्थिति में भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हम जैसे न जाने कितने छात्र छात्राओं को यूक्रेन से सही सलामत वापस निकाल लिए और उम्मीद करती हूं कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय मूल के नागरिकों सहित छात्र-छात्राओं को भी वापस निकाल अपने स्वदेश लाने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

एकंगरसराय के सैदपुर गांव निवासी कौशलेंद्र प्रसाद पूर्व मुखिया माता सुषमा देवी ने भी भारत सरकार का कोटि कोटि धन्यवाद देते कहा कि आज मेरी लाडली मेरे पास है तो वह भारत  सरकार के प्रयास से है।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि यूक्रेन की हालत खराब है, ऐसी स्थिति में नालन्दा की बिटिया दिव्या ने आस नहीं छोड़ी। इनके हौसले को शब्दों में बयां नही कर सकता हूँ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker