पति को छोड़ 8 साल से प्रेमी संग रह रही 2 बच्चों की माँ की  ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा में 2 बच्चे की मां की ईंट-पत्थर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। महिला पिछले 8 साल से बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी।

The mother of two children living with her lover for 8 years leaving her husband was beaten to death by a brick and stone 1पति के मुताबिक बॉयफ्रेंड ने ही ईंट और पत्थर से कू-कूच कर उसकी हत्या कर दी। मृतका ऋषि कुमारी (35) नूरसराय थाना क्षेत्र के बड़ारा गांव की रहने वाली है।

महिला के बच्चों ने बताया कि मां मीटिंग में जाने का बोलकर निकली थी। लेकिन अब तक नहीं आई।

महिला के पति संतोष कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी उससे अलग होकर हिलसा में अपने 2 बच्चे साक्षी (11) और दीपांशु (9) के साथ किराए के मकान में रहती थी।

आरोप है कि कन्हैया गंज का मनोज मिस्त्री ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। किसी बात को लेकर वह उसे बीती शाम अपने घर ले गया और पूरे परिवार ने मिलकर ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।

ऋषि कुमारी की 11 वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी ने बताया कि मां गुरुवार को 4 बजे मीटिंग में जाने कहकर मनोज के साथ निकली थी। इसके बाद वो वापस नहीं लौटी।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि निर्मम तरीके से महिला की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है महिला अपने पति से अलग रह रही थी। हत्या किन कारणों से किया गया है। इसकी वजह तलाशी जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुटी है। वारदात के बाद मनोज मिस्त्री और उसका पूरा परिवार घर से फरार है।

पीएनबी सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े तीन लाख रुपए की लूट

चंडी अंचल में गजब कारनामा, एक प्लॉट की कट रही दो रसीद, थानेदार भी कर रहा पक्षपात

अस्थावां रेफरल अस्पताल में जन्मा यह विचित्र बच्चा बना चर्चा का विषय

हिलसा में स्कूल पर धावा बोल 70 वर्षीय रसोईया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा के ग्रामीण आँचल में बिखरे ऐतिहासिक विरासत को संरक्षण की जरूरत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker