अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

हत्यारोपी की पत्नी को अधमरा कर सुनसान इलाके में फेंका

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दबंगों ने अकेली महिला के साथ मारपीट कर उसे पूरी तरह से अधमरा कर दिया गया और उसके बाद उसे मृत समझकर फेंक दिया।

स्थानीय लोगों की नजर जब महिला के ऊपर पड़ी, तब स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों के मदद से जख्मी हालत में उस महिला को नूरासराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में महिला को बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि जख्मी महिला के पति के ऊपर अपने ही रिश्तेदार की हत्या का आरोप है। जिसके कारण हत्या के आरोपित की पत्नी की हत्या करने का प्रयास किया गया।

यानी हत्या के प्रतिशोध में महिला की भी हत्या करने का प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=VdEVZ7liV2k[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=X1GwO8cFCEw[/embedyt]

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

सरस्वती पूजा-शबे बारात को लेकर डीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में नवजात की मौत मामले में सिविल सर्जन को लगी कड़ी फटकार

रामघाट में उपमुख्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।