बिहाशरीफ सदर अस्पताल से हथकड़ी सरकाकर फरार हुआ कैदी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के पुलिस की लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गंभीर आरोपों में थरथरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार एक अपराधी अमित कुमार बिहाशरीफ सदर अस्पताल से हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया है।

जानकारी के मुताबिक अमित कुमार को इलाज के लिए पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस की नजरों से बचकर अपनी हथकड़ी सरका ली और भागने में सफल हो गया। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिसकर्मियों की यह बड़ी लापरवाही मानी जा रही है।

अमित कुमार की फरारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस अब उसे पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस ने फरारी के पीछे की वजहों की जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें