पटना से घर लौट रहे बाइक सवार युवक का अपाची सवार तीन बदमाशों बैग छीन हुआ फरार

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के उस्मानपुर पुल व प्रेमन बिगहा पुल के बीच मे पटना से अपने बाइक से घर लौट रहा युवक को अपाची सवार तीन बदमाशों ने बाइक के पीछे बंधा बैग झपट्टा मारकर लेकर फरार हो गए।

इस मामले में चांडी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी मुन्ना पाठक ने नगरनौसा थाना में अपाची सवार तीन अज्ञात लोगों के  खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता मुन्ना पाठक ने कहा कि बुधवार के संध्या 4 बजे पटना से अपने मोटरसाइकिल से घर के लिए चले थे।करीब 6 बजकर 40 मिनट संध्या नगरनौसा उस्मानपुर पुल व प्रेमन बिगहा पुल के बीच पहुंचे कि इसी बीच एक अपाची मोटरसाइकिल जिस पर तीन अज्ञात व्यक्ति सवार थे, जो मेरे मोटरसाइकिल के पीछे बांधा बैग को झपट्टा मारकर मेरे बैग को ले भागा।

बैग में रेडमी कंपनी का एक मोबाइल तथा 12 हजार रुपया के साथ धोती गमछा था।थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!