Tuesday, February 10, 2026
अन्य

    छात्रा से गंदा काम करवाती थी वार्डन, पोल खुलते ही गला घोंटकर मार डाला !

    मामला इस्लामपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्रा की मौत का

    नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला के इस्लामपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अष्टम वर्ग की छात्रा की मौत के मामले ने अब काफी सनसनीखेज मोड़ ले लिया है।

    The death of a student in Kasturba Gandhi Girls Residential School gained prominenceमृतका के पिता खुदागंज थाना के वैरा गांव निवासी रविंद्र चौधरी की शिकायत पर इस्लामपुर थाना में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के प्रभारी वार्डन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

    दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या-01/24 में यह भी आरोप है कि वार्डन द्वारा छात्रा की गला दबाकर हत्या की गई है। वार्डन उससे गंदा काम और दुष्कर्म करवाती थी। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने माता-पिता से की थी।

    दर्ज प्राथमिकी में आगे आरोप है कि वार्डन संगीता कुमारी ने अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर उसी साक्ष्य को मिटाने की मंशा से गला दबाकर हत्या कर दी गई।

    बता दें कि कल देर शाम इस्लामपुर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अष्टम वर्ग की छात्रा का शव फांसी के फंदा से झूलता पाया गया था।

    तब वार्डन संगीता कुमारी का कहना था कि छात्रा ने एक दूसरे छात्रा के साथ किसी बात को लेकर विवाद किया और बाथरुम मे बंद होकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर उसे किसी तरह बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इसी बीच भाकपा माले के बिहारशरीफ प्रभारी पाल बिहारी लाल ने छात्रा की हत्या कर दिए जाने का दावा करते हुए नालंदा जिलाधिकारी से डॉक्टरों की एक बोर्ड बनाकर छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की।

    सूचना यह भी है कि इस घटना के बाद स्कूल की अन्य छात्राएं काफी दहशत में हैं। भाकपा माले की एक टीम ने स्कूल पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। भाकपा माले की टीम में सुखसागर कुमार, शत्रुधन कुमार, उमेश पासबान आदि शामिल थे।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।