नालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षाहिलसा

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में फंदा से झूलता मिला छात्रा का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर नगर परिषद अवस्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विधालय में अष्टम वर्ग की छात्रा रूपा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्रा खुदागंज थाना क्षेत्र के वैरा गांव निवासी राजेंद्र चौधरी का पुत्री बताया जाता है।

वार्डन संगीता कुमारी ने बताया कि छात्रा एक दूसरे छात्रा के साथ किसी बात को लेकर विवाद किया और बाथरुम मे बंद होकर फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर किसी तरह बाहर निकाला गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजन अनील चौधरी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विधालय में छात्रा पढती थी। घटना की जानकारी पाते ही अस्पताल पहुंचे तो देखा कि वहां छात्रा मृत पड़ी है। मृतक छात्रा की तीन बहन एवं दो भाई है।

फिलहाल इस्लामपुर थाना पलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। इधर सूत्रों का कहना है कि छात्रा ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, इसका खुलासा पुलिस जांच से पता चल पाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!