अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

युवक ने खुद रची अपहरण की कहानी, व्हाट्सएप्प कॉलिंग कर मांगी फिरौती

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में एक युवक ने अपनी ही अपहरण की साजिश और व्हाट्सएप कॉलिंग कर घर में खुद के अपहरण की कहानी बताई और अपनी मां को अपहरणकर्ता के द्वारा 80 हजार रुपए मांगे जाने की बात बताई।

इसके बाद युवक की मां ने 5 अक्टूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया। कांड की गंभीरता को देखते हुए राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उस टीम ने बीते 8 अक्टूबर को उस युवक को उसके दोस्त के घर से बरामद कर लिया।

इस मामले में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि कतरीसराय थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी पिंटू साव की पत्नी रंजू देवी ने 5 अक्टूबर को अपने 23 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। वहीं पुलिस ने 8 अक्टूबर को उसे दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव से उसके दोस्त के घर से बरामद कर लिया।

अमित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने 3 अक्टूबर को अपनी मां से पॉकेट मनी की मांग की थी, लेकिन मां ने मना कर दिया था। इसके बाद अमित अपनी बहन के यहां रहने बिहार शरीफ चला आया।

2 दिन बाद अपनी बहन के यहां से अपने दोस्त के यहां कंचनपुर चला गया। वहां से उसने अपनी मां को व्हाट्सएप कॉल कर खुद की अपहरण की बात बताई और अपहरणकर्ता के द्वारा 80 हजार रुपए मांगने की बात कही।

इसके बाद मां ने पुलिस से गुहार लगाई और पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के सहारे पूरे मामले का खुलासा का दिया। अमित ने अपनी अपहरण की फर्जी कहानी और खुद फिरौती मांगने की बात स्वीकार कर ली है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »