गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

गश्ती छोड़ नींद बजा रहे दोनों चौकीदार की मोटरसाइकिलें उड़ा ले गए चोर

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। गांवों में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले चौकीदार ही जब चोरों के निशाने पर आ जाएं तो आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी गांव में बीती रात कुछ शातिर चोरों ने ऐसा ही कारनामा कर दिखाया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों की मोटरसाइकिलें उड़ा लीं।

घटना के संबंध में चौकीदारों ने थाना में आवेदन देकर अपनी व्यथा बताई। शिकायत के अनुसार चौकीदार अपने साथी नरेंद्र पासवान के साथ भोभी गांव में रात्रि गश्ती पर थे। उन्होंने अपनी-अपनी मोटरसाइकिलें एक घर के पास खड़ी कर दीं और आगे गश्त करने निकल गए। लेकिन जब करीब आधे घंटे बाद लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों की मोटरसाइकिलें वहां से गायब थीं!

नरेंद्र पासवान की बाइक महज पांच दिन पहले खरीदी गई थी और अभी उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं आया था। दूसरी ओर इस वारदात के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार चौकीदार शायद गश्त के बजाय गहरी नींद में थे। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने अपनी चालाकी दिखा दी।

भोभी गांव में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्ती प्रभावी नहीं होने के कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चौकीदारों की ही बाइक चोरी हो जाने से यह साफ हो गया कि अब चोर कितने दुस्साहसी हो गए हैं।

अब देखना यह है कि पुलिस इन शातिर चोरों को पकड़ने में कितनी तेजी दिखाती है और क्या चौकीदार अपनी खोई हुई बाइक वापस पा सकेंगे या नहीं!

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.