ब्लॉक ऑफिस मेन गेट से चुनावकर्मी की बाइक उड़ा ले गए चोर

राजगीर (नालंदा दर्पण )। बीते दिन हिसुआ ब्लॉक के मेन गेट से इलेक्शन ड्यूटी में लगे एक कर्मी की बाइक की चोरी हो जाने की सूचना मिली है।  

बताया जाता है कि भुआलटाड़ थाना कौवाकोल निवासी शिक्षक भारतेंदु विमल अपना HONDA SHINE SP, BR27J2566 (होंडा शाइन ग्रे रंग) की बाइक हिसुआ ब्लाक के मुख्य दरवाजे के बरामदे के पास खड़ी करके चुनाव कार्य में जुट गए।

लेकिन जब उन्होंने वापस 3:30 बजे आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब था। चोरी की घटना आज बुधवार की है। सरकारी कार्यालय परिसर चोरी की इस घटना से सनसनी फैल गई है।

अपनी बाइक चोरी हो जाने से दुखी भारतेंदु ने बताया कि मोटरसाइकिल ही मात्र एक सहारा था, जिस से ड्यूटी करते थे। परंतु सरकारी कार्यालय से मोटरसाइकिल की चोरी हो जाना समझ से परे हैं। इसकी सूचना स्थानीय थाना में दे दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने चोर का पता चल सकता है।

 

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!