नालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षाहिलसा

पिछले 45 दिनों से लापता है थरथरी के हाई स्कूल में पदास्थापित यह बीपीएससी टीचर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। थरथरी प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय अस्ता में पदास्थापित शिक्षक प्रवीण कुमार रंजन से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के द्वारा स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। वह झारखंड के बोकारो जिला के निवासी हैं।

थरथरी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा उन्हें जानकारी दी गयी है कि प्लस टू उच्च विद्यालय अस्ता, थरथरी के बीपीएससी टीआरई-प्रथम प्रतियोगिता परीक्षा से नियुक्त शिक्षक प्रवीण कुमार रंजन विगत 24 मई से बिना सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित हैं।

बताया जाता है कि प्रवीण कुमार रंजन 18 अप्रैल 2024 से 23 मई 2024 तक चिकित्सा अवकाश में थे। इसके बाद नियमानुसार उन्हें 24 मई को विद्यालय में योगदान देना था। लेकिन शिक्षक प्रवीण कुमार रंजन अब तक विद्यालय में उपस्थित नहीं हुए।

उसके बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा शिक्षक को तत्काल स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के अनुसार यदि उक्त शिक्षक के द्वारा ससमय स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो उन पर सेवा मुक्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

BPSC शिक्षकों को नहीं मिलेगें अन्य कोई छुट्टी, होगी कार्रवाई

अब इन शिक्षकों पर केके पाठक का डंडा चलना शुरु, जानें बड़ा फर्जीवाड़ा

देखिए केके पाठक का उल्टा चश्मा, जारी हुआ हैरान करने वाला फरमान, अब क्या करेंगे लाखों छात्र

भीषण गर्मी से बीपीएससी शिक्षिका और दो छात्र-छात्रा हुए बेहोश

छात्रों की 50% से कम उपस्थिति पर हेडमास्टर का कटेगा वेतन

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा