नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बना एकंगरसराय थाना का यह पुलिस एएसआई

एकंगरसराय (शैलेन्द्र कुमार)। इन दिनों एकंगरसराय प्रखंड मुख्यालय अवस्थित एकंगरसराय थाना के एक पुलिस एएसआई के मामला चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों को कहना है कि एकंगरसराय थाना में पदास्थित पुलिस एएसआई को रहने एवं सोने की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें थाना परिसर में ही बने शिव मंदिर के चबुतरा पर दिन-रात गुजारनी पड़ रही है।

बताया जाता है कि एकंगरसराय थाना में इस एएसआई की पोस्टिंग हुए कई दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक उनके रहने सहने एवं सोने का व्यवस्था नहीं हो पायी है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा सभी थानों की तरह यहाँ भी करोड़ों की लागत से सुविधा युक्त भवन का निर्माण कराया जा चुका है।

 उसके बाबजूद भी एक पुलिस एसआई का खुले आसमान के नीचे अपने समान और आर्म्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के चबुतरा पर जीवन गुजारना आश्चर्य की बात है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »