आवागमननालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल का बदला टाइम टेबल, यात्रियों को बड़ी राहत

राजगीर (नालंदा दर्पण)। भारतीय पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए पटना-राजगीर फास्ट पैसेंजर स्पेशल (03202) ट्रेन की समय सारणी में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद अब यात्री राजगीर तक अपनी यात्रा करीब 55 मिनट पहले पूरी कर सकेंगे। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

रेल प्रशासन के अनुसार, अब यह ट्रेन पटना जंक्शन से रात 20:55 बजे खुलेगी और राजगीर 23:00 बजे पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन 23:55 बजे राजगीर पहुंचती थी। यानी अब यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगभग एक घंटे की बचत होगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संशोधन यात्रियों की लगातार मिल रही प्रतिक्रियाओं और सुझावों के आधार पर किया गया है। उनका प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी यात्रा अधिक सहज और समयबद्ध हो। यह बदलाव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नई समय सारणी (03202 फास्ट पैसेंजर स्पेशल):

स्टेशन का नाम आगमन/प्रस्थान समय
पटना 20:55 (प्रस्थान)
राजेंद्र नगर 21:00
पटना सिटी 21:11
फतुहा 21:24
खुसरुपुर 21:34
बख्तियारपुर 21:50
हरनौत 22:05
बिहार शरीफ 22:24
पावापुरी रोड 22:33
नालंदा 22:42
राजगीर 23:00 (आगमन)

यह नई समय सारणी न सिर्फ राजगीर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि पूरे मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी समय की बचत का लाभ मिलेगा।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future