नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

Tourist Way of Rajgir : टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर के निर्माण कार्य का जायजा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना-बख्तियारपुर फोरलेन के करौटा मोड़ पर टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर (Tourist Way of Rajgir) के निर्माण कार्य का जायजा लिया और नालंदा डीएम शशांक शुभंकर को इस टूरिस्ट वे के दोनों भागों का निर्माण समय पर पूरा करवाने का निर्देश दिया।

बता दें कि करौटा से सालेहपुर अंश को टू-लेन बनाने का काम अंतिम चरण में है। अब इसे फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। जबकि, सालेहपुर से राजगीर के बीच फोरलेन ग्रीनफील्ड बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को कहा गया है। यह रोड पटना से राजगीर का जाने का सबसे कम दूरी वाला रूट होगा। साथ ही, यह बुद्ध सर्किट का हिस्सा बनने वाला है।

मुख्यमंत्री ने पुल-पुलिया की स्थिति की भी जानकारी ली। इस दौरान तेलमर के ग्रामीणों ने जमीन का मुआवजा को लेकर उनसे मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया और उनसे मुआवजा दिलवाने की गुहार लगायी।

टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर के निर्माण के लिए तेलमर गांव के दर्जनों किसानों की जमीन अधिग्रहित की गयी है। लेकिन, अब तक कई लोगों को मुआवजा नहीं मिला है। इस समस्या के निदान के लिए यहां के लोग ग्रामीण भूमि एवं राजस्व विभाग के सचिव दीपक कुमार से भी मिल चुके हैं।

इस मौके पर डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा, टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर की कार्य एजेंसी के अधिकारी जस्सी कुमार, पुल निर्माण विभाग के विक्की कुमार आदि भी मौजूद थे।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future 15 world famous ancient universities of India