अन्य
    Sunday, May 19, 2024
    अन्य

      किसानों ने कृषि बिल के विरोध में निकाली यूँ ट्रैक्टर रैली

      नालंदा दर्पण डेस्क। केंद्र सरकार की मौजूदा तीन कृषि कानून के विरोध में गणतंत्र दिवस के मौके पर चंडी तथा नगरनौसा प्रखंड में पुलिस सुरक्षा के बीच हजारों किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किसान आंदोलन को समर्थन दिया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कृषि बिल को शीघ्र वापस लेने की मांग की।

      nalandadarpan chandi nagarnaussa news 2नगरनौसा में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की ओर से आप नेता धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ो किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली के साथ नगरनौसा के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए चंडी के जैतीपुर पहुंचा।

      जहां किसान नेताओं ने कहा कि सरकार का कृषि बिल किसानों के साथ धोखा है।

      धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार ने जो संसद में कृषि कानून पारित किया है वह किसानों के लिए मौत का वारंट है। इस कानून से किसान कहीं के नहीं रहेगें। ऐसे में किसानों को सचेत और सावधान होने की जरूरत है।

      वहीं दूसरी तरफ चंडी में मां चंडी प्रगतिशील किसान संघ की ओर से जैतीपुर चौराहे से एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकली जो प्रखंड कार्यालय होते बढ़ौना तक गई। साथ ही दर्जनों किसान नेता अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए आगे-आगे चल रहे थे।

      इस रैली में प्रखंड के सैकड़ो किसान एक आह्वान पर स्वेच्छा से शामिल हुए। सबने केंद्र सरकार के काले कृषि कानून का विरोध करते हुए इसे निरस्त करने की मांग की।

      आप नेता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि वह महीनों से इस कानून के खिलाफ गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहा था जिसका परिणाम आज सामने दिख रहा है। उन्होंने किसानों द्धारा रैली को सफल बनाने पर सभी को धन्यवाद दिया।

      इस ट्रैक्टर रैली में धर्मेंन्द्र कुमार, नरेंद्र शाही, संजय कुमार, युवा नेता शंभू राज, भूषण कुसमाकर, अर्जुन यादव, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार सिंह, पिंटु कुमार, पुष्कर शर्मा, चंद्रदेव प्रसाद सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!