ट्रैक्टर-ट्रेलर की टक्कर में बेटी की शादी तय करने जा रहे दो दोस्त की दर्दनाक मौत

नालंदा दर्पण डेस्क। सरमेरा थाना क्षेत्र के मोकामा मार्ग पर बीती रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के ईसुआ गांव निवासी विष्णु देव राम का (38) वर्षीय पुत्र भूषण राम और स्व.आयोध्या राम का (55) वर्षीय पुत्र मेदनी राम है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार गुरुवार रात मेदनीराम अपने दोस्त के साथ बेटी की शादी तय करने सगहा गांव जा रहा था। तभी सरमेरा-मोकामा मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर के डाले में पीछे से जाकर जोरदार टक्कर मार दी।

स्थानीय लोग जब भूषण राम को अस्तपाल ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहीं मेदनीराम को इलाज के लिए स्थानीय सरमेरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में जख्मी की भी मौत हो गई।

सरमेरा थाना अध्यक्ष विवेक राज के अनुसार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर के डाले में टक्कर से बाइक सवार दोनों व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द करा दिया गया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

लोकसभा पहुंची प्रागैतिहासिक कालीन मगध सम्राट जरासंघ अखाड़ा की दुर्गति

टैंकलोरी की चपेट से युवक की मौत, सड़क जाम, चालक की पिटाई, रेफर, वाहन जप्त

सड़क निर्माण के 3 साल बाद हो रही कालीकरण में भारी अनिमितता से ग्रामीणो में आक्रोश

पिता के 164 के बयान पर युवती की हत्या के दोषी किशोर को 3 साल की सज़ा

प्रताड़ित पत्नी 3 बच्चों संग थाना पहुंची, यूं जमीन पर बैठकर लगाई न्याय की गुहार

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future