थरथरी थाना की इनोवा को ट्रक ने ठोका, महिला आरोपी समेत 4 पुलिसकर्मी जख्मी

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। मोतिहारी जिले के पिपराकोठी स्थित राजमार्ग 28 पर वाटगंज के समीप गलत लेन में जा रही नालंदा पुलिस की इनोवा कार मे विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई।

इस हादसे में नालन्दा पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई इनोवा सवार एक महिला पुलिस सहित चार लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पिपराकोठी की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नालन्दा जिले के थरथरी थाना की पुलिस एक मामले में पश्चिमी चम्पारण के मझौलिया मे एक बांछित महिला को छापामारी कर मंगलवार को हिरासत में लिया। और उसे बुधवार की सुबह इनोवा कार से नालंदा ले जा रही थी।

इसी दौरान पिपराकोठी के समीप कार के चालक ने ओवरब्रिज के रास्ते गलत लेन में प्रवेश कर गया। वह वाटगंज के समीप पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गया। जिसमें कार पर सवार हिरासत में ली गई महिला,एक एसआई और दो पुलिस बल सहित चार लोग जख्मी हो गए।

घटना के बाद ट्रक का चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker