नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

कुआं में मोटर पंप बनाने के दौरान करंट लगने से दो किसान की मौत

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत केवाली गांव में बीते देर शाम करंट लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। दोनों मृतक की पहचान केवाली गांव निवासी सुरेश यादव का 25 वर्षीय पुत्र हरेंद्र यादव और स्वं लालजी यादव का 55 वर्षीय पुत्र बढ़न यादव उर्फ ब्रह्मदेव यादव के रुप में हुई।

परिजनों के अनुसार बीते देर शाम खेत पटवन के लिए गांव में ही बढ़न यादव उर्फ ब्रह्मदेव यादव के बोरिंग स्थित कुआं में लगा हुआ मोटर पंप खराब हो गया था। जिसकी मरम्मत करने के लिए हरेंद्र यादव गया था।

अचानक मोटर बनाने के दौरान हरेंद्र यादव को करंट लगने से वहां पर छटपटाने लगा। हरेंद्र यादव को छटपटाता देख उसे बचाने के लिए बढ़न यादव उर्फ ब्रह्मदेव यादव गया था। हरेंद्र यादव को बचाने के क्रम मे बढ़न यादव उर्फ ब्रह्मदेव यादव को भी करंट लग गया और करेंट लगने से वह भी गंभीर रूप से झुलस गया।

इसके बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए इस्लामपुर बाजार अवस्थित एक निजी चिकित्सक के यहां लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों जख्मियों देखते ही मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही खुदागंज थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं। इस हादसा से आहत दोनों मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा राजगीर वेणुवन की झुरमुट में देखें मुस्कुराते भगवान बुद्ध