गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

ग्रामीणों ने रामघाट बाजार में हरनौत जदयू विधायक के घर के सामने किया एनएच-431 जाम

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। बिजली और पानी की किल्लत को लेकर शुक्रवार को आज नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामघाट बाजार बस स्टैंड में आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों ने एनएच-431 को दो घंटे तक जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।

सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी में न समय से बिजली मिल रही है न पानी। बिजली मिलते भी है तो बोल्टेज काफी लो होता है।

ग्रामीणों ने बताया कि रामपुर गांव में एक माह से भी अधिक समय से नलजल योजना बंद पड़ा है।लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। चापाकल भी खराब हुए पड़े हैं।

वहीं रामघाट बाजार में एक भी चापाकल नहीं है। पानी दूसरे गांव से लाना पड़ता है। नलजल योजना मनमौजी की तरह पानी देता है। कभी-कभी पानी भी नहीं देता है। पानी भी सुबह-शाम सप्लाई होती है। वो भी बिजली रहती है तब, लेकिन बिजली नहीं रहती है तो पानी भी नहीं मिलता है। जिससे काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रामघाट बाजार बड़ा होने के बाबजूद यहाँ एक भी चापाकल नहीं है। जिससे बाजार आये लोगों को काफ़ी परेशानी होती है। इधर सड़क जाम होने से एनएच पर यात्रा करने वाले लोगों को काफ़ी कठिनाई का समाना करना पड़ा। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही नगरनौसा बीडीओ ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म करवाया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future