गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

लोजपा रामविलास के बैनर पोस्टर को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 6 जख्मी

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला में भागन बिगहा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत धमासंग गांव में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी और रोड़ेबाजी हुई है। इस घटना में दोनों पक्ष की ओर से छह लोग जख्मी बताए जाते है।

एक पक्ष का आरोप है कि तीन दिन पूर्व उनके घर के दीवार पर लगे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का बैनर पोस्टर गायब कर दिया गया। देर रात दस की संख्या में नशे में धुत्त होकर बदमाशों ने अचानक रोड़ेबाजी और गोलीबारी करनी शुरू कर दी। रास्ते पर भैंस ले जाने के दौरान एक बच्ची के पैर पर भैंस चढ़ा गया, जिससे बच्ची जख्मी हो गई।

वही दूसरे पक्ष का आरोप है कि सरकारी जमीन पर आने जाने के रास्ते पर बांस से बैरेकेटिंग कर उसे अवरुद्ध कर दिया गया, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती थी। इसके पूर्व भी इसी रास्ता विवाद को लेकर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया जा चुका है। पोस्टर गायब करने के आरोप बेबुनियाद है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!