शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी के सिर में मार दी गोली, मौत

कतरी सराय (नालंदा दर्पण)। कतरीसराय थाना के बरीठ गांव में शंभू शरण पांडे ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी कंचन देवी की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद शंभू शरण मौके से फरार हो गया।

पुत्र संदीप पांडेय के अनुसार उसके पिता शराब पीने के लिए पैसे की मांग किया करते थे। नहीं देने पर मां के साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। मंगलवार को भी घर आने पर मां से पैसे की मांग करने लगे, जिस पर उन्होंने पैसा देने से इंकार कर दिया ।

इसके बाद पहले तो मारपीट किया। फिर पिस्टल से सिर में गोली मार दी। हालांकि यह भी चर्चा है कि महिला का किसी अन्य से अवैध संबंध था। इसको लेकर पति ने गोली मारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही कतरीसराय थाना अध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि घटना के बाद पुलिस गांव पहुंची थी। तब तक आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गयी है।

एकंगरसरायः जेडीयू नेता को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मौत, सड़क पर हंगामा

3 मवेशी की चोरी, 18 आरोपी के घर चिपकाया गया इश्तेहार, 1 हजार लीटर छोवा नष्ट

देखिए वीडियो खुलासाः दोषी को छोड़ निर्दोष को कैसे फंसा रही है नालंदा पुलिस

छोटे मुखिया की इस मार्मिक अपील से पुलिस-समाज की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

वार्ड सचिव संघ की बैठक में वार्ड सचिव के स्थायीकरण की माँग

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!